
Polycab India: इस बड़ी कंपनी ने पेश किए दमदार नतीजे... सरपट भागे शेयर, 35 रुपये फ्री में मिलेंगे!
AajTak
पॉलीकैब इंडिया को जनवरी से मार्च के दौरान 726.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो कि सालभर पहले समान तिमाही में 546 करोड़ रुपये थे. इस लिहाज से सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 33% का उछाल देखने को मिला है.
वायर और केबल बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीज जारी कर दिए हैं. हर पैमाने पर कंपनी ने चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. रिजल्ट आते ही Polycab India के शेयर में जोरदार तेजी देखी जा रही है.
सबसे पहले रिजल्ट की बात करते हैं, पॉलीकैब इंडिया को जनवरी से मार्च के दौरान 726.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो कि सालभर पहले समान तिमाही में 546 करोड़ रुपये थे. इस लिहाज से सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 33% का उछाल देखने को मिला है.
35 रुपये हर शेयर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी की आय चौथी तिमाही में बढ़कर 6985.7 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले साल समान तिमाही 5591.8 करोड़ रुपये थी, यानी आय में भी 25 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखी गई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 1025.2 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 761.5 करोड़ रुपये था. मार्जिन भी सालाना आधार में 13.6 फीसदी से बढ़कर 14.7 फीसदी पर पहुंच गया है.
धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही पॉलीकैब इंडिया ने 350% तगड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है, यानी हर शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड मिलेगा. इसको लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 6 मई को मीटिंग हुई, जिसमें डिविडेंड पर मुहर लगी. कंपनी की ओर से यह 6 साल में सबसे बड़ी डिविडेंड राशि है. कंपनी ने इससे पहले जनवरी 2019 में 3 रुपये, मार्च 2020 में 7 रुपये और जुलाई 2021 में 10 रुपये के डिविडेंड दिए थे.
नतीजे के बाद शेयर में जोरदार तेजी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











