
PNB स्कैम: 25 नहीं 23 मई को ही डोमिनिका पहुंच गया था मेहुल चोकसी, डॉक्यूमेंट्स से खुलासा
AajTak
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम का आरोपी मेहुल चोकसी अब पुलिस की गिरफ्त में है. लेकिन मेहुल चोकसी के डोमिनिका पहुंचने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. पहले फर्जी पहचान को लेकर खुलासा हुआ और अब मेहुल चोकसी के डोमिनिका पहुंचने की तारीख को लेकर नई बात सामने आई है.
एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका भागा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम का आरोपी मेहुल चोकसी अब पुलिस की गिरफ्त में है. लेकिन मेहुल चोकसी के डोमिनिका पहुंचने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. पहले फर्जी पहचान को लेकर खुलासा हुआ और अब मेहुल चोकसी के डोमिनिका पहुंचने की तारीख को लेकर नई बात सामने आई है. इंडिया टुडे के हाथ ऐसे कागजात लगे हैं, जो ये साबित करते हैं कि मेहुल चोकसी 23 मई को ही एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंच गया था. जबकि अबतक 25 मई की बात कही जा रही थी. दरअसल, जिस याट 'Calliope of Arne' में मेहुल चोकसी ने सफर किया, उसने 23 मई की सुबह 10.09 बजे एंटीगुआ छोड़ा और उसी शाम को वह डोमिनिका पहुंच गई. क्योंकि ये सिर्फ 120 मील का सफर है, ऐसे इसे पूरा करने में तीन दिन नहीं लगेंगे. एंटीगुआ के इमिग्रेशन और कस्टम डिपार्टमेंट के डॉक्यूमेंट्स में साफ दिख रहा है कि सेंट लूसिया की एक याट जो 17 मई को एंटीगुआ आई, वह 23 मई को डोमिनिका के लिए रवाना हुई. यानी हीरा कारोबारी और भगोड़ा मेहुल चोकसी 23 मई को ही डोमिनिका पहुंच गया था. इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि मेहुल चोकसी को याट पर से ही कोस्टगार्ड्स ने उठा लिया था. मेहुल चोकसी 23 मई से ही डोमिनिका की कस्टडी में है. डोमिनिका के विपक्ष के नेता लिनेक्स लिंटन ने अपील की है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि मेहुल चोकसी आखिर डोमिनिका कैसे पहुंचा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.









