
PM Narendra Modi Interview: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' देश के लिए क्यों है जरूरी? aajtak से बातचीत में पीएम मोदी ने समझाया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के वादे को पूरा करने पर कहा कि वो इस बात के पक्षधर हैं कि चुनाव तीन या चार महीने के लिए होना चाहिए. पांच साल राजनीति नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का भी जिक्र किया.
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आजतक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे सॉलिड इंटरव्यू लिया. इसमें पीएम मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर सवाल पूछे गए. इंटरव्यू में प्रधानमंत्री से जब भारतीय जनता पार्टी और बीजेडी, वायएसआर कांग्रेस जैसे दलों के बीच संबंध को लेकर सवाल पूछा गया तो पीएम मोदी ने इसका जवाब क्रिकेट और खेल के मैदान का जिक्र करते हुए दिया. साथ ही उन्होंने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया.
पीएम मोदी से आजतक का सवाल था कि लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का भाजपा ओडिशा में बीजेडी या आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस, ये सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ती हैं, लेकिन जब संसद में कोई ऐसा काम होता है जहां पर संख्या की जरूरत होती है या फिर कोई विधेयक पास कराना होता है, ये सरकार के साथ खड़ी नजर आती हैं. यह मित्र और दुश्मन वाला कैसा रिश्ता है? क्या वोटर इससे कंफ्यूज नहीं होगा?
यह भी पढ़ें: PM Modi Interview: 'इलेक्शन कमीशन अब स्वतंत्र हुआ है, पहले तो...', आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बोले PM मोदी
इसके जबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो इस बात के पक्षधर हैं कि चुनाव तीन या चार महीने के लिए होना चाहिए. पांच साल राजनीति नहीं होनी चाहिए. पीएम ने कहा कि हमें चार-साढ़े चार साल मिल बैठ कर देश चलाना चाहिए. चुनाव के समय हमें पूरी ताकत से एक दूसरे के खिलाफ लड़ना चाहिए. खेल के मैदान का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, आपने देखा होगा खेलकूद में फ्रेंडली मैच होते हैं. लेकिन, जब असली मैच होता है तब आमने सामने हार-जीत की लड़ाई होती है. पहले टेस्ट मैच होता था, उसके पहले तीन दिन का एक फ्रेंडली मैच होता था. इस दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे को जानते-पहचानते हैं. राजनीति में भी मेरा मत है कि चार-साढ़े चार साल मुद्दों के आधार पर देश हित में हम लोगों को चलना चाहिए.
यह भी पढ़ें: PM Modi Interview: 'पूरी दुनिया को भरोसा है हमारी सरकार बनने वाली है, कमल ही हमारा कैंडिडेट...', aajtak से बोले पीएम मोदी
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने थर्ड टर्म में वन नेशन, वन इलेक्शन के वादे को पूरा करने पर सवाल किया गया तब उन्होंने बताया कि वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पहले से ही भाजपा का मत रहा है. यह कोई नया नहीं है. पीएम ने कहा, मुझे बड़ा दर्द होता है कि जब एक राज्य में चुनाव हो रहा हो, और देश का प्रधानमंत्री उस राज्य में जाकर किसी भी दल के मुख्यमंत्री के खिलाफ भाषण कर रहा हो...ऐसे देश कैसे चलेगा? पॉलिटिकल मजबूरी है कि मुझे उस राज्य में जाकर बोलना पड़ रहा है. अच्छा होगा एक साथ चुनाव हो... जो भी बोलना हो, सब लोग बोल लेंगे. साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का भी जिक्र किया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







