
'PM मोदी बिल्कुल ठीक काम कर रहे हैं', रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों की तारीफ?
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की नीतियों की सराहना की है. उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए रूसियों को घरेलू स्तर पर बने उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया. पुतिन ने भारत मध्य-पूर्व यूरोप इकोनॉमिक फोरम पर भी टिप्पणी की.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़े वैश्विक फोरम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ की है. ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) के मंच से पुतिन ने 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम को बढ़ावा देने को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने घरेलू उत्पादों के महत्व पर बात करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की नीतियों की खूब तारीफ की है.
आठवें इस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, 'आप जानते हैं, पहले हम अपने देश में कारों का निर्माण नहीं करते थे लेकिन अब हम कर रहे हैं. यह सच है कि हमने जो कारें बनाई हैं, वो मर्सिडीज या ऑडी कारों, जिन्हें हमने 1990 के दशक में बड़ी मात्रा में खरीदा था, उनकी तुलना में अधिक मामूली दिखती हैं. लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है.'
पुतिन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अपने कई सहयोगियों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए. आप भारत को ही देख लीजिए. वहां के लोग भारत में कारों के निर्माण और उन्हें इस्तेमाल करने पर ध्यान दे रहे हैं. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत बने उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर बिल्कुल ठीक काम कर रहे हैं. वह सही हैं.'
पुतिन ने कहा कि रूस में बनाई गई गाड़ियों का इस्तेमाल करना बिल्कुल ठीक है.
भारत, मध्य-पूर्व, यूरोप आर्थिक गलियारे को लेकर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में भारत मध्य-पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) का ऐलान किया था. इस कॉरिडोर से भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन समेत कई देश आपस में आर्थिक सहयोग के लिए जुड़ेंगे. यह कॉरिडोर भारत को पश्चिम एशिया और यूरोप से जोड़ेगा. कॉरिडोर भारत, मध्य-पूर्व और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग का एक बड़ा माध्यम होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











