
PM मोदी ने जिम में आजमाया हाथ, मेरठ में Sports university का शिलान्यास, Video
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में हैं. यहां पीएम मोदी मेजर ध्यान चंज स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे. इससे पहले पीएम यहां स्थति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे. यहां पर मौजूद जिम का पीएम ने दौरा किया और खुद भी जिम में एक्सरसाइज किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में हैं. यहां पीएम मोदी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी. इससे पहले पीएम यहां स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे. यहां पर मौजूद जिम का पीएम ने दौरा किया और खुद भी जिम में एक्सरसाइज की. बता दें कि पीएम मोदी पहले यहां मौजूद जिम में पहुंचे और मशीनों का जायजा लिया. यहां उन्होंने फिटनेस इक्वीमेंट Body Wait latpull machine पर एक्सरसाइज की. इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. मशीन पर बैठने के बाद पीएम मोदी ने एक के बाद एक लगातार 15 बार इस मशीन को खींचा. सशक्त, समृद्ध एवं स्वस्थ भारत की नींव हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी। Hon'ble PM Shri @NarendraModi Ji using fitness equipment at the venue of Sports University. #खेलेगा_यूपी_बढ़ेगा_यूपी pic.twitter.com/cxbMYgx5gR

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









