
PM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यह संबोधन भारत-पाक युद्धविराम समझौते के कुछ दिन बाद हो रहा है. भारत ने 7 मई को पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें 100 आतंकी और पाकिस्तानी सेना के 40 जवान ढेर किए गए.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का ये संबोधन दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के आपसी समझौते पर पहुंचने के दो दिनों बाद होगा. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद यह युद्धविराम हुआ था.
भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस ऑपरेशन के दौरान कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों को ढेर किया गया. 'ऑपरेशन सिंदूर' में खास तौर पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शिविरों को निशाना बनाया गया.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच निर्धारित वार्ता से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल थे.
बैठक में शामिल होने वालों में NSA अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुख शामिल थे.
प्रधानमंत्री 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारत की कूटनीतिक और सैन्य जवाब की समीक्षा करने के लिए नई दिल्ली में अपने आवास पर शीर्ष सरकारी और रक्षा अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










