
Pegasus स्पाईवेयर का टारगेट थे लिस्ट में आए नाम? एमनेस्टी ने कहा- कभी नहीं किया दावा
AajTak
एमनेस्टी की ओर से बयान में कहा गया है कि उसने कभी दावा नहीं किया कि हाल ही में जारी लिस्ट को NSO ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर से टारगेट किया गया था.
पेगासस जासूसी (Pegasus spying case) मामले पर जारी विवाद के बीच ह्यूमन राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) की सफाई सामने आई है. एमनेस्टी की ओर से बयान में कहा गया है कि उसने कभी नहीं कहा है कि हाल ही में जारी लिस्ट को NSO ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर से टारगेट किया गया था. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जो लिस्ट सामने आई है, वह टारगेट नहीं थे बल्कि संभावित टारगेट हो सकते थे. कंपनी के मुताबिक, ‘एमनेस्टी द्वारा ये साफ किया जाता है कि जो लिस्ट सामने आई है वह संभावित टारगेट हो सकते हैं, यानी ये वो हैं जिनपर NSO ग्रुप के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एमनेस्टी का कहना है कि पूरी लिस्ट में कुछ ही ऐसे लोग थे जिनपर निगाह रखी गई थी, बल्कि बाकी के लिए ऐसा कन्फर्म नहीं किया जा सकता है. Amnesty says it never claimed list was NSO: "Amnesty International has never presented this list as a 'NSO Pegasus Spyware List', although some of the world's media may have done so..list indicative of the interests of the company's clients" https://t.co/51U72HI9yF h/t @ersincmt
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








