
Pakistan Squad T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, शाहीन आफरीदी की हुई वापसी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम में शाहीन आफरीदी को जगह मिली है. आफरीदी चोट के चलते हालिया एशिया कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे. अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक को मौका नहीं मिला है. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलेगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार (15 सितंबर) को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी बाबर आजम करने जा रहे हैं. टीम में तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी और बैटर शान मसूद को भी जगह मिली है. वहीं अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक को मौका नहीं मिला है. टीम में उन खिलाड़ियों को ही तरजीह दी गई जो हालिया टी20 टीम का हिस्सा थे.
टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.
ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.
वसीम-शाहीन का जुड़ना अच्छी खबर
पाकिस्तानी फैन्स के लिए अच्छी खबर वसीम जूनियर और शाहीन आफरीदी का टीम में वापस लौटना है. वसीम जूनियर और शाहीन आफरीदी को चोट के चलते एशिया कप से आउट होना पड़ा था. वसीम जूनियर जहां साइड स्ट्रेन की इंजरी से उबर चुके हैं. वहीं जबकि शाहीन फिलहाल लंदन में घुटने की चोट के चलते रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अगले महीने की 15 तारीख को स्क्वॉड से जुड़ेगे.
चीफ सेलेक्टर ने कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










