
Pakistan Cricket Team News: 'इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूटा तो कपड़े उतार दूंगा’, पाकिस्तान के भारी भरकम खिलाड़ी ने दिया अजीबोगरीब बयान
AajTak
पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान का एक बयान चर्चा में हैं, इसमें वो कह रहे हैं कि अगर वर्तमान में टेस्ट कप्तान शान मसूद का रिकॉर्ड टूटा तो वो कपड़े उतार देंगे. उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में यह बात कही.
पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद हैं. उनके शानदार टैलेंट को देखते हुए उनको बाबर आजम की जगह वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी. उनकी बल्लेबाजी और घरेलू रिकॉर्डों को देखते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान ने एक बयान दिया, जो वायरल हो रहा है. आजम पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे हैं. आजम खान का एक बयान चर्चा में हैं, जो वायरल हो रहा है.
'रोड पर नंगा खड़ा हो जाऊंगा'
आजम खान का पॉडकास्ट इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आजम शान मसूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में आजम खान ने कहा, शान मसूद का लिस्ट-ए में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. जितने 30 हजार बन्दे हैं इनको बोलो बना के दिखा दें. इसके बाद आजम ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह सड़क पर नंगे खड़े हो जाएंगे.
वह आगे बोले- मसूद के रिकॉर्ड ऐसे हैं कि उनके आस-पास कोई भी नहीं हैं. मैं उन खिलाड़ियों की बात कर रहा हूं, जिन्हें महान कहा जाता है. हालांकि आजम ने इस दौरान किसी का नाम लेने से मना कर दिया.
शान का ऐसा रहा है क्रिकेट करियर शान ने साल 2013 में पाकिस्तान के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, फिर 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में पहला वनडे मैच खेला. शान ने 33 मैच खेले हैं और 28.67 की औसत से 1778 रन बनाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहे शान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









