
OnePlus ने कैंसिल किया फ्री चार्जर का ऑर्डर, बताया टेक्निकल दिक्कत की वजह से हुआ ऐसा
AajTak
वनप्लस कुछ वक्त के लिए अपनी वेबसाइट पर 30W का वयरलेस चार्जर और दूसरी एक्सेसरीज फ्री दे रहा था. हालांकि, अब कंपनी ने यूजर्स के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया है. ब्रांड का कहना है कि फ्री चार्जर कोई स्कीम नहीं थी, बल्कि ऐसा एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से हुआ है. कंपनी ने फ्री चार्जर ऑर्डर करने वाले यूजर्स को ईमेल भेजकर माफी मांगी है और 800 रुपये का कूपन भी दिया है.
OnePlus हाल में फ्री एक्सेसरीज ऑफर करने को लेकर खबरों में था. कई यूजर्स ने पोस्ट किया था कि कंपनी 30W का वायरलेस चार्जर और दूसरे एक्सेसरीज फ्री दे रही है. वनप्लस के 30W वायरलेस चार्जर की कीमत 3,990 रुपये है. ये डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 0 रुपये में लिस्ट था.
हालांकि, कुछ ही वक्त में ये प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गया. इसे ऑर्डर करने वाले सभी यूजर्स को सिर्फ शिपिंग चार्ज देना था. अब कंपनी का कहना है कि इस चार्जर की कीमत जीरो होना एक टेक्निकल दिक्कत थी. इसके बाद कंपनी ने सभी यूजर्स के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया है.
कंपनी ना सिर्फ 30W का वायरलेस चार्जर, बल्कि OnePlus Nord CE 2 Sandstone Bumper फोन केस को फ्री दे रही थी. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इन ऑफर्स के बारे में पोस्ट भी किया था. इनकी डिलीवरी पाने के लिए यूजर्स को सिर्फ 49 रुपये का शिपिंग चार्ज देना था.
ये भी पढ़ें- OnePlus का सबसे सस्ता टैबलेट Pad Go हुआ लॉन्च, 20 हजार से कम है कीमत, जानिए फीचर्स
हालांकि, फ्री ऑफर की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही. कंपनी को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने फ्री चार्जर का ऑर्डर कैंसल करना शुरू कर दिया. इसके साथ ही कंपनी ने माफी वाला ईमेल भी यूजर्स को भेजा. इस ईमेल के मुताबिक, वनप्लस ने यूजर्स को जानकारी दी कि उनके ऑर्डर को गलत प्राइसिंग की वजह से कैंसिल किया गया है.
माफी के तौर पर कंपनी यूजर्स को 800 रुपये का कूपन भी दे रही है. इस कूपन का इस्तेमाल भविष्य में 1500 रुपये के किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने में किया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










