
ODI World Cup 2023 Schedule: फिर बदलेगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल? सबसे ताकतवर बोर्ड BCCI पर उठे गंभीर सवाल
AajTak
भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है. मगर इसको लेकर भी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने सवाल उठा दिए हैं...
ODI World Cup 2023 Schedule: इस साल होने वाला ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 पूरी तरह से भारत की मेजबानी में ही खेला जाएगा. पूरी तरह का मतलब है कि इससे पहले तीन बार वर्ल्ड कप में भारत सह-मेजबान रह चुका है. यानी 1987, 1996 और 2011 में पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी मेजबान रहे थे. मगर इस बार यह 13वां सीजन पूरी तरह से भारत में ही होगा.
मगर अब इसी टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट जगत का सबसे ताकतवर बोर्ड (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- BCCI) कहीं ना कहीं सवालों के घेरे में आ गया है. यह इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि सबसे पहले 27 जून को जब वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित करने से पहले शायद बोर्ड ने अपने अधीन सभी राज्यों संघों से बात नहीं की होगी.
अहमदाबाद और कोलकाता ने सवाल उठाए
यही कारण रहा था कि सबसे पहले शेड्यूल को लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और फिर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम मैनेजमेंट ने सवाल उठाए. उन्होंने अपने यहां होने वाले दो मैचों की तारीखों में बदलाव करनी की मांग कर दी.
यदि बीसीसीआई इन सभी राज्य संघों से बात करता और फिर आपसी रजामंदी के बाद शेड्यूल घोषित करता, तो शायद शेड्यूल में बदलाव की जरूरत ही नहीं पड़ती. मगर बीसीसीआई ने इन दोनों ही संघों की मांग मानते हुए 9 मैचों में बदलाव कर नया शेड्यूल जारी किया.
भारत-पाकिस्तान समेत 9 मैचों के शेड्यूल में बदले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










