
O Romeo OTT Release: शाहिद-तृप्ति की 'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ABP News
O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' का फैंस ओटीटी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली ये अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है.
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फ़रवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की काफी उम्मीदें थी लेकिन ये खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. हालांकि फैंस इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टाररर ओ रोमियो’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है. जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे?
ओ रोमियो’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर ने दमदार रोल प्ले किया है और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 मार्च, 2026 से दस्तक देने जा रही है. लेकिन इसे अभी 'पे-पर-व्यू' के तहत यानी किराए पर लेकर देखा जा सकेगा. इसके बाद अप्रैल के दूसरे हफ़्ते में इसे सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में अवेलेबल कराया जाएगा.
क्या है ओ रोमियो का प्लॉट हुसैन ज़ैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित यह फ़िल्म, 1990 के दशक के मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ले जाती है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, ‘ओ रोमियो’ अपराध, प्यार और भावनाओं का एक एक्साइटिंग ब्लेंड है. यह एक ऐसे खूंखार गैंगस्टर की कहानी है जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब उसे ऐसा प्यार मिलता है जो उसे बेकाबू कर देता है और उसका कमज़ोर पहलू सामने ले आता है. इससे जुनून और झगड़ों का एक तूफ़ानी सिलसिला शुरू हो जाता है, जो एक बड़े गैंग वॉर को जन्म देता है और उसकी अपराध की दुनिया को खतरे में डाल देता है.
‘ओ रोमियो’ की शानदार स्टारकास्ट‘ओ रोमियो’ में एक शानदार स्टारकास्ट है जिसमें तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, तमन्नाह, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी शामिल हैं;













