
तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग गुपचुप कर ली दूसरी शादी, वरमाला से फेरों तक की तस्वीरें आई सामने
ABP News
Badshah Married With Isha Rikhi: रैपर-सिंगर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग सीक्रेट वेडिंग कर ली है. उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
सिंगर-रैपर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से गुपचुप शादी कर ली है. ये बादशाह की दूसरी शादी है. वहीं ईशा की मां पूनम ने इस जोड़ी की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर की हैं. इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बादशाह की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं.
बादशाह ने गुपचुप रचाई गर्लफ्रेंड संग शादी? ईशा की मां द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में बादशाह ब्राउन कलर के कुर्ते और गोल्डन कलर के साफ़ा पहने हुए दूल्हा बने हुए नजर आ रहे है, वहीं ईशा ट्रेडिशनल रेड कलर के सलवार-कमीज़ में दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों को एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए भी देखा जा सकता है. वहीं एक तस्वीर में बादशाह और ईशा मंडप के सामने बैठे हुए शादी की रस्म निभाते दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीरों में यह जोड़ा मुस्कुराते हुए और कैमरे के सामने एक साथ पोज़ देता हुआ नज़र आ रहा है. कई और तस्वीरों में कपल के दोस्त और रिश्तेदार दोनों को आशीर्वाद और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी पोस्ट के कैप्शन में ईशा की मां ने लिखा, "भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें." हालांकि, ना तो बादशाह और ना ही ईशा, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. इसलिए इस शादी पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)













