
Dhurandhar 2 BO Day 7 Live: 'धुरंधर 2' रिलीज के 7वें दिन हो जाएगी 600 करोड़ के पार! दोपहर 12 बजे तक कमा डाले 6 करोड़
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 7 Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. रिलीज के 7वें दिन ये 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
'धुरंधर 2' की 6 दिनों की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 6) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस की भी धुरंधर साबित हुई है. इस फिल्म ने महज 6 दिनों में ना केवल तगड़ा कलेक्शन कर डाला है बल्कि बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को चारों खाने चित्त कर दिया है. रिलीज के छठे दिन भी इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तबाह कर दिए.
'धुरंधर 2' के 7 दिनों का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 7)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है यहां तक कि वीकडेज में भी ये जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. धुआंधार मंडे और फिर ट्यूस्डे के बाद अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को दोपहर 12 बजे तक 6.87 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.
‘धुरंधर 2’ के 7वें दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 7 Occupancy)‘धुरंधर 2’ के सातवें दिन की दोपहर 12 बजे की ऑक्यूपेंसी 20.7 फीसदी दर्ज की जा रही है. शाम और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन'धुरंधर 2: द रिवेंज' दुनियाभर में गदर परफॉर्म कर रही है. खासतौर पर इसने नॉर्थ अमेरिका में भारतीय फ़िल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओवरसीज में 231.57 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 919.06 करोड़ हो गई है.













