
Ustaad Bhagat Singh BO Day 6: 'धुरंधर 2' के आगे पिट गई 'उस्ताद भगत सिंह', मंगलवार का कलेक्शन रहा सबसे कम, लेकिन फिर भी बना लिया ये रिकॉर्ड
ABP News
Ustaad Bhagat Singh BO Day 6: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' महज 6 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई है. इस फिल्म की कमाई में हर दिन भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.
पवन कल्याण की 2026 की पहली फ़िल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने इस उगादी सीज़न में रिलीज़ हुई थी . इस एक एक्शन ड्रामा को हरीश शंकर द्वारा निर्देशित किया गया है. 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन 'धुरंधर 2' की लहर के चलते इसके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. फ़िल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं, और ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ करोड़ कमाने के लिए खूब संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं 'उस्ताद भगत सिंह' ने छठे दिन कितनी कमाई की है?
'उस्ताद भगत सिंह' की छठे दिन कितनी रही कमाई?पवन कल्याण स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' का वीक-डेज (हफ़्ते के दिनों) में बुरा हाल हो चुका है और ये भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अब बुरी तरह से पिट गई है. एक्टर की स्टारडम की वजह से फ़िल्म को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन लोगों के मिले-जुले से लेकर खराब वर्ड ऑफ माउथ के चलते दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में काफ़ी गिरावट देखी गई. वहीं सोमवार यानी पांचवें दिन फ़िल्म की कमाई लगभग ठप हो गई, जिससे ये साफ हो गया कि इसका थिएटर में चलने का सफ़र समय से पहले ही खत्म होने वाला है. वहीं मंगलवार को यानी छठे दिन भी इसने अपने कलेक्शन से निराश ही किया है.
2026 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फ़िल्म बनीकुल कमाई कम होने के बावजूद, पवन कल्याण की यह फ़िल्म भारत में इस साल की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फ़िल्म बनकर उभरी है. इसने नवीन पोलिशेट्टी की फ़िल्म 'अनगनगा ओका राजू' (53.9 करोड़ नेट) को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि इसके लिए 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' (220.99 करोड़ नेट) और 'द राजा साब' (146.04 करोड़ नेट) के कलेक्शन को तोड़ना मुश्किल लग रहा है.
भारत में 2026 की टॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में (नेट)













