
Dhurandhar 2 BO Day 6: 'धुरंधर 2' ने छठे दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, तोड़ डाले 'गदर 2', 'पठान'- 'एनिमल' के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड
ABP News
Dhurandhar 2 BO Day 6: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी धुआंधार कमाई कर इतिहास रच दिया है और कई फिल्मों के चिथड़े भी उडा़ दिए हैं.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' ऐसा तूफान बन चुकी है जो जल्द थमने वाला नहीं है. पहली किस्त के उल्ट इस फिल्म में इतनी ताकत है कि ये पेड प्रीव्यू के दिन से ही टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है. ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड बनाने के बाद, यह फिल्म अब वीकडेज में भी रिकॉर्ड बुक को फिर से लिख रही है. फर्स्ट मंडे को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद इस फिल्म ने पहले मंगलवार को भी धमाल मचा दिया है. जानते हैं 'धुरंधर 2' या 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
'धुरंधर 2' ने छठे दिन कितनी की कमाई? आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफि पर हर दिन सफलता की नई कहानी लिख रही है. इस फिल्म को रिलीज के बाद यूं तो मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' हर दिन छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. वैसे इसने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ कमा लिए थे जिसके बाद ये बात तय हो गई थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बेंच मार्क सेट करेगी की उस तक पहुंचना आने वाली फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म वीकडेज में भी कमाल का कलेक्शन कर रही है.
फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था. दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट भी आई और इसने 80.72 करोड़ कमाए. फिर वीकेंड फिल्म की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ और इसने शनिवार को तीसरे दिन जहां 113 करोड़ बटोरे तो चौथे दिन का कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के पांचवें दिन पहले मंडे को नॉन हॉलीडे होते हुए भी इस फिल्म ने 65 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला.
‘धुरंधर 2’ ने ‘गदर 2’,’पठान’ और ‘एनिमल’ के उड़ाए परखच्चे‘धुरंधर 2’ ने बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन (511 करोड़) की कमाई को पहले ही पीछे छोड़ दिया है, जो 2017 से 2023 तक सभी हिंदी फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क बना हुआ था. इसके साथ ही ये फिल्म 500 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज़ हिंदी फिल्म भी बन गई है. वहीं मंगलवार को, इस स्पाई थ्रिलर ने 575.67 करोड़ के कलेक्शन के बाद सनी देओल की साल 2024 में आई गदर 2 (525 करोड़), शाहरुख खान की पठान (543 करोड़) और रणबीर कपूर की एनिमल (556 करोड़ रुपये) की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है. उम्मीद है कि बुधवार को ये फिल्म 600 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी.













