
2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, तीन दिन में 13सौ करोड़ से ज्यादा कर डाली कमाई
ABP News
Project Hail Mary Vs Dhurandhar 2: नई रिलीज 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है. इस हॉलीवुड फिल्म ने तीन दिन में 13 सौ करोड़ से ज्यादा कमा डाले हैं.,
'धुरंधर 2: द रिवेंज' का हर तरफ शोर मचा हुआ है और हर कोई इस फिल्म की बात कर रहा है. इसकी वजह भी है क्योंकि इसने देश और दुनियाभर में महज 6 दिन में धुआंधार कलेक्शन कर डाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक 2 घंटे 36 मिनट की फिल्म ने विदेशों में 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के परखच्चे उड़ा कर रख दिए हैं और महज तीन दिन में ये फिल्म 1000 करोड़ के पार हो चुकी है.
धुरंधर 2 पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड फिल्मधुरंधर 2 को विदेशों में झटका देने वाली ये फिल्म रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' है. वीकेंड पर इस फिल्म ने ज़बरदस्त शुरुआत की थी और इसकी आजकल हर तरफ चर्चा हो रही है. एंडी वियर के 2021 के नॉवेल पर बेस्ड ये साइंस-फ़िक्शन फ़िल्म 83 देशों में 20 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. वहीं भारत में ये 26 मार्च को रिलीज होगी.
बता दें कि बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर द्वारा निर्देशित साइंस-फिक्शन ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने विदेशों में अपने डेब्यू पर सबसे बेहतरीन कमाई में से एक की है, जो कुल $60.4 मिलियन रही. घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर, फ़िल्म का दुनिया भर का कलेक्शन $140.9 मिलियन यानी 1321 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कारोबार कर धमाल मचा दिया है.
इसी के साथ ये फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर ओवरसीज में भारी पड़ी है. गौरतलब है कि 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 6 दिन में ओवरसीज में 231.57 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 919 करोड़ हो पाया है.













