
बचपन में इस वजह से समीरा रेड्डी का खूब उड़ाया जाता था मजाक, अब छलका एक्ट्रसे का दर्द, बोली- लेनी पड़ी थी थेरेपी
ABP News
समीरा रेड्डी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें हकलाने की वजह से काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. लोग उन्हें बुली किया करते थे. लेकिन, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और डंटकर इसका सामना किया.
समीरा रेड्डी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने बेबाक अंदाज और बयान के लिए जानी जाती हैं. समीरा किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. फिर चाहे मुद्दा प्रेग्नेंसी के बाद उनके बढ़े हुए वजन का हो या फिर डिप्रेशन को लेकर हो.
समीरा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें एक ऐसी समस्या थी, बचपन में जिसकी वजह से कई बार नीचा दिखाया जाता था और लोग उनका खूब मजाक बनाया करते थे. लेकिन, उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी, थेरेपी ली और कई साल बाद उनका कॉन्फिडेंस फिर से वापिस आ गया.
समीरा ने कहा कई साल थेरेपी लेनी पड़ी
समीरा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपने चाइल्डहुड स्ट्रगल के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि वो बचपन से ही हकलाती थीं, ऐसे में उन्हें लोग काफी परेशान किया करते थे. कॉन्फिडेंस वापस लाने के लिए कई साल थेरेपी लेनी पड़ी.













