
क्या 'धुरंधर 3' भी आएगी? फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच
ABP News
Dhurandhar 3: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है कि धुरंधर 3 भी जल्द आने वाली है. वहीं अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.
रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी ज़बरदस्त कमाई जारी रखे हुए है, ऐसे में अब चर्चा तेज़ी से इस बात पर आ गई है कि इस हाई-ऑक्टेन फ्रेंचाइज़ी का भविष्य क्या होगा. सोशल मीडिया पर फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है, खासकर तब से जब से एक ऐसा स्क्रीनशॉट ऑनलाइन वायरल होना शुरू हुआ है, जिसमें फ़िल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा होने का दावा किया जा रहा है. इस गहमागहमी के बीच, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर फैले रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
क्या ‘धुरंधर 3’ पाइपलाइन में है?आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल 19 मार्च को थिएटर में रिलीज हुआ है. इसके रिलीज़ होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर एक अनवेरिफाइड क्लिप वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि यह ‘धुरंधर का फाइनल चैप्टर आएगा., यहां तक कि ये भी दावा किया गया कि धुरंधर 3 को 14 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. अब, ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में, मुकेश छाबड़ा ने धुरंधर 3 के रूमर्स के बारे में बात की, और सच्चाई बताई. उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ नहीं होने वाला. बहुत सारे रूमर्स हैं.” कास्टिंग डायरेक्टर ने आगे कहा कि अगर कोई अफवाह है जिस पर ध्यान देने की ज़रूरत है, तो वह उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स (ट्विटर) पर बताएंगे.
Is This For Real ? 3 Parts #Dhurandhar The Final Chapter on 14 June 2026 pic.twitter.com/EqAINSzpxN













