
'इनका कोई एजेंट आता, तो सलामत नहीं जाता..' धुरंधर 2 देखने के बाद भड़के रियल लाइफ जमील जमाली, बोले-'ल्यारी को टेरेरिस्ट..'
ABP News
धुरंधर 2 ने 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. महज 5 दिनों में इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है. जहां दर्शक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं नबील गलोब को फिल्म देख गुस्सा आ गया है.
आदित्य धर की धुरंधर 2 को देखने के बाद दुनियाभर के लोग शानदार रिएक्शन दे रहे हैं. रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और अब भी खूब नोट छाप रही है. फिल्म में हमजा के अतीत को दिखाया गया है, जो पहले जसकीरत सिंह रंगी होता है.
बाद में हमजा बन पाकिस्तान में एंट्री मारता है. एक तरफ जहां धुरंधर थिएटर्स में गदर काट रही है, वहीं दूसरी तरफ एक नया बहस छिड़ चुका है. अब पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने इस फिल्म को देखने के बाद रिएक्शन दिया है, साथ ही अपने कैरेक्टर को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया है.
भाषा और संस्कृति को गलत तरीके से किया गया पेश
नबील गबोल ने यूट्यूबर नादिर अली को दिए इंटरव्यू में ये कंफर्म किया कि धुरंधर में राकेश बेदी ने जो भूमिका निभाई है जमील जमाली की वो उन्हीं से प्रेरित है. साथ ही उन्होंने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया है कि फिल्म में उनके कैरेक्टर को सही ढंग से पेश नहीं किया गया.













