
दो बीवियों वाले 'यूट्यूबर' अरमान मलिक पांचवी बार बने पिता, वीडियो शेयर कर कहा- 'इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा..'
ABP News
यूट्यूबर अरमान मलिक हाल ही में पांचवी बार पिता बने हैं.सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी. लेकिन, इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है.
यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवीं बार पिता बनने का जश्न मना रहे हैं. उनका न्यू बॉर्न बेबी और पत्नी पायल दोनों ही एकदम ठीक हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अरमान मलिक ने अपनी खुशी जाहिर की. साथ ही पोस्ट में लिखा कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से ठीक हैं.
अब पांचवीं बार पिता बनने के बाद अरमान ने एक और वीडियो शेयर की है, जो चर्चा का विषय बन गया है. लेटेस्ट वीडियो में अरमान ने कहा,'जिंदगी में भले ही बचत कुछ न हो, लेकिन मैं इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा कि इतिहास में नाम लिया जाए. लोग कहेंगे कि उनके घर में इतने सारे सदस्य हैं.'
इस वीडियो की वजह से ट्रोल हुए अरमान
अरमान के इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग उन्हें बेटे के जन्म की बधाइयां दे रहे हैं, तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. अरमान के वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे बकवास और अजीब करार दिया.













