
‘मस्ट वॉच फिल्म’, रजनीकांत ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफों के बांधे पुल, आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’
ABP News
Rajinikanth Praised Dhurandhar 2: रजनीकांत भी धुरंधर 2 के फैन हो गए हैं. सुपरस्टार ने एक्स पर पोस्ट लिखकर इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने रणवीर सिंह और आदित्य धर की भी खूब सराहना की है.
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म को दर्शकों से इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि इसने महज 5 दिनों में पहाड़ जैसा कलेक्शन कर डाला है. वहीं धुरंधर 2 ने जहां फैंस को क्रेजी बना दिया है तो तमाम सेलेब्स भी इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म को ‘मस्ट वॉच’ बताया है.
रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफों के बांधे पुलधुरंधर 2 अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस पर नए रिकॉर्ड बना रही है और फ़िल्म इंडस्ट्री के हर कोने से इसे लगातार ज़बरदस्त तारीफ़ मिल रही है. 23 मार्च को अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत ने फ़िल्म का ज़बरदस्त रिव्यू शेयर किया और डायरेक्टर के साथ-साथ लीड एक्टर की भी तारीफ़ की. उन्होंने लिखा, “क्या फ़िल्म है… धुरंधर 2 !!! आदित्य धर (हैट्स ऑफ़ इमोजी) बॉक्स ऑफ़िस के बाप!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई. हर भारतीय को यह फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए. जय हिंद.”
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial













