
Ustaad Bhagat Singh BO Day 5: 'धुरंधर 2' ने बिगाड़ दिया 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई पवन कल्याण की फिल्म, शॉकिंग है कलेक्शन
ABP News
Ustaad Bhagat Singh BO Day 5: पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती जा रही है. दरअसल धुरंधर 2 इसे कमाई करने का मौका नहीं दे रही है.
रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के तूफ़ान के बीच, पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को जबरदस्त झटका लगा है. दिलचस्प बात ये है कि रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर और पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म का 19 मार्च को क्लैश हुआ था. जहां धुरंधर 2 पहले दिन से बॉक्स ऑफ़िस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वहीं पवन कल्याण की फ़िल्म ने ओपनिंग तो अच्छी की लेकिन ये दूसरे ही दिन लुढक गई. अब मंडे टेस्ट में तो इसका बुरा हाल हो गया है. जानते हैं 'उस्ताद भगत सिंह' ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है.
'उस्ताद भगत सिंह' ने 5वें दिन कितनी की कमाई? पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से काफी उम्मीदें थी लेकिन'धुरंधर 2' के ब्लॉकबस्टर तूफ़ान ने इसका सारा खेल बिगाडॉ कर रख दिया. हालांकि ओपनिं वीकेंड तक 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनाई हुई थई लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसका बंटाधार हो गया है. हैरानी की बात ये है कि धुरंधर 2 ने तेलुगु भाषी क्षेत्रों में भी 'उस्ताद भगत सिंह' पर बढ़त बना ली है. इसी के साथ पवन कल्याण की फिल्म मंडे टेस्ट में फिसड्डी साबित हुई है.
'उस्ताद भगत सिंह' वसूल पाएगी बजट? 'उस्ताद भगत सिंह' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म अपना आधा बजट भी अभी वसूल नहीं कर पाई है. बता दें कि इस फिल्म की लागत 150 करोड़ बताई जा रही है. वहीं इसके साथ रिलीज हुई धुरंधर 2 पांच दिनों में भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए अपना बजट वसूल करना मुश्किल लग रहा है क्योंकि इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है और इसमें बढ़त की गुंजाइश ना के बराबर लग रही है. इस हाल में 'उस्ताद भगत सिंह' पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है.
'उस्ताद भगत सिंह' के बारे मेंहरीश शंकर के निर्देशन में बनी 'उस्ताद भगत सिंह', एटली और विजय की 2016 की फ़िल्म 'थेरी' का अडैप्टेशन है. इस फ़िल्म का प्रोडक्शन 2023 से चल रहा है और इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम किरदारों में हैं. फ़िल्म का म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर देवी श्री प्रसाद और थमन एस ने तैयार किया है.फ़िल्म में आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश , आर पार्थिबन, गौतमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. हरीश और पवन की यह दूसरी फ़िल्म है; इससे पहले 2012 में उनकी हिट फ़िल्म 'गब्बर सिंह' आई थी, जो 2010 की हिट फ़िल्म 'दबंग' का रीमेक थी.













