
'धुरंधर 2' की सुनामी के बीच बॉक्स ऑफिस लूटने को तैयार है ये बॉलीवुड स्टार, कर रहा जमकर प्रमोशन
ABP News
अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर बहुत चर्चा है. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. फिल्म से फैंस बहुत उम्मीदें लगाए हैं.
अक्षय कुमार अब फिल्म 'भूत बंगला' के साथ पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म का पूरी टीम जमकर प्रमोशन कर रही है. फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच आ रही है. हालांकि, फिर भी फिल्म को लेकर काफी बज है. फिल्म के टीजर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हॉरर कॉमेडी फिल्मों की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग होती है. ऊपर से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी भी पर्दे पर कमाल करती है.
अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग शानदार है. इससे पहले जब अक्षय औ प्रियदर्शन फिल्म 'भूल भुलैया' लेकर आए थे. तो फिल्म ने धमाल मचा दिया था. वो फिल्म हॉरर कॉमेडी थी. फिल्म 2007 में आई थी. फिल्म हिट हुई थी.
'भूत बंगला' मचाएगी धमाल!
अब ऐसे में फिल्म भूत बंगला से काफी उम्मीदें हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी. अक्षय की लास्ट बॉक्स ऑफिस सक्सेस 2023 में आई थी. फिल्म थी ओह माय गॉड 2. फिल्म 65 करोड़ के बजट में बनी थी और 150 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद अक्षय ने 8 फिल्में की और फिल्मों को रिव्यूज तो अच्छे मिले हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. लेकिन अब भूत बंगला से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.













