
Dhurandhar 2 BO Day 6 Live: छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, दोपहर 2 बजे तक का कलेक्शन 11 करोड़ के पार
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 6 Live: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से दौड रही है. रिलीज के छठे दिन भी इसके हर घंटे करोड़ों कमाने का सिलसिला जारी है.
Dhurandhar 2 Box Office Day 6 Live: 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से राज कर रही है. पेड प्रीव्यू में ही 48 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में भी धमाकेदार कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. वहीं अब ये वीकडेज में भी गदर परफॉर्म रही है. मंडे टेस्ट में ये फिल्म अव्वल रही है. चलिए यहां जानते हैं छठे दिन, यानी मंगलवार को ये फिल्म कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.
धुरंधर 2' की पांच दिनों की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 5) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस कब्जा कर चुकी है और इसने रिलीज के पांच दिनों पहाड़ जैसा कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी ज्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल् मके कलेक्शन की बात करें तो
'धुरंधर 2' के 6ठे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 6)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 वीकडेज में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 11.74 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इन नंबर्स में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.
‘धुरंधर 2’ के 5वें दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 5 Occupancy)‘धुरंधर 2’ के पांचवें दिन की दोपहर 2 बजे की ऑक्यूपेंसी 25.6 फीसदी दर्ज की जा रही है. शाम और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.













