
आदित्य धर को इन 4 फिल्मों ने बनाया बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर', दो के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
ABP News
आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन गए हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं. आदित्य धर की 'धुरंधर 2' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है.
फिल्ममेकर आदित्य धर ने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्में नहीं दी हैं. इन दिनों वो फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर खबरों में हैं. आदित्य की जर्नी की बात करें तो सबसे 2009 में शॉर्ट फिल्म 'बूंद' बनाई थी. इस फिल्म को उन्होंने लिखा था. साथ ही फिल्म के वो एसोसिएट डायरेक्टर थे. इस शॉर्ट फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था. शॉर्ट फिल्म की बहुत तारीफ हुई है.
इसके अलावा आदित्य धर ने तीन फिल्में (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, धुरंधर, धुरंधर 2) डायरेक्ट की हैं. फिल्म आर्टिकल 370, धूम धाम, बारामुला को उन्होंने लिखा है. उन्होंने फिल्म आक्रोश और तेज के डायलॉग लिखे हैं. आइए नजर डालते हैं आदित्य की 4 उन फिल्मों पर जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे. यामी गौतम फीमेल लीड में थीं. ये आदित्य की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म थी. छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. फिल्म ने दुनियाभर में 341.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इंडिया में फिल्म ने 293.75 करोड़ की कमाई की थी.













