
रणवीर सिंह 10 अप्रैल को कोर्ट में देंगे बिना शर्त माफीनामा, चामुंडी मंदिर जाकर भी मांगे माफी
ABP News
एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच, फिल्म 'कांतारा' की मिमिक्री से जुड़े विवादित मामले की सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ, रणवीर सिंह को फिल्म 'कांतारा' की मिमिक्री से जुड़े मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
शिकायतकर्ता के वकील की तरफ से कुछ आपत्तियां जताई गईं. वकील का कहना है कि रणवीर सिंह ने इस मामले में दिल से माफी नहीं मांगी है. वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी. आइए जानते हैं कोर्ट ने क्या कहा.
रणवीर सिंह मागेंगे माफीबता दें, कांतारा मिमिक्री विवाद में घिरे एक्टर रणवीर सिंह 10 अप्रैल 2026 को अदालत में एक शपथपत्र दाखिल कर बिना शर्त माफी मांगेंगे. मामले की सुनवाई के दौरान उनके वकील ने खुद यह प्रस्ताव रखा कि एक्टर मैसूर स्थित चामुंडी मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से भी माफी मांगने के लिए तैयार हैं.
वहीं, शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने इस माफी पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि रणवीर सिंह ने सिर्फ इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है, आमने-सामने नहीं, इसलिए यह सच्ची माफी नहीं बल्कि सिर्फ औपचारिकता लगती है. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने आज, मंगलवार को मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल तक टाल दी है.













