
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
ABP News
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का दुनियाभर में डंका बज रहा है. रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड टॉप 5 फिल्मों में एंट्री कर ली.
रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू दिखाए गए थे. 2025 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'धुरंधर' की इस सीक्वल ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. ये फिल्म देश और दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. यहां तक कि रिलीज के छठे दिन भी इस फिल्म ने धुआंधार कमाई कर फिर इतिहास रच दिया है. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 6 दिनों में कितना कलेक्शन कर डाला है?
'धुरंधर 2' ने छठे दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब आया हुआ है. ये फिल्म इतनी स्पीड से हर दिन भारी-भरकम कलेक्शन कर रही है कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिलहाल दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ छाई हुई है. इसके छठे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने विदेशों में कुल 231.57 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 919.00 करोड़ हो गया है.
वर्ल्डवाइड 'धुरंधर 2' ने छठे दिन चार फिल्मों को दी मात'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 919 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ चार फिल्मों को मात दे दी है और वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में पहुंच गई है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ो के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने रणबीर कपूर की फ़िल्म 'एनिमल' की लाइफ़टाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2023 में दुनिया भर में कुल 917 करोड़ रुपये कमाए थे.इसके साथ ही इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के वर्ल्डलाइड लाइफटआइम कलेक्शन 918.18 करोड़ को भी मात दे दी है.
वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (बॉलीवुड हंगामा के आंकड़े)













