
Nissan X-Trail: टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने लॉन्च हुई नई SUV, जबरदस्त फीचर्स और कीमत है इतनी
AajTak
Nissan X-Trail इंडियन मार्केट में कंपनी के पोर्टफोलियो की दूसरी कार है. अब तक कंपनी यहां के बाजार में केवल Nissan Magnite के साथ ही सफर कर रही थी. यहां के बाजार में ये एसयूवी मुख्य रूप से Toyota Fortuner जैसे मॉडलों को टक्कर देगी.
Nissan X-Trail Price and Features: जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान ने इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए आज नई फुल साइज एसयूवी Nissan X-Trail को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. नई निसान एक्स-ट्रेल को कुल तीन रंगों में पेश किया गया है जिसमें पर्ल व्हाइट, शैम्पेन सिल्वर और डायमंड ब्लैक कलर शामिल है.
कैसी है नई Nissan X-Trail:
निसान एक्स-ट्रेल का ये फोर्थ जेनरेशन मॉडल मूल रूप से कंपनी के CMF-C प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसकी बिक्री ग्लोबल मार्केट में साल 2021 से की जा रही है. हालांकि ओवरसीज मार्केट में ये एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों सीटिंग लेआउट के साथ आती है. लेकिन भारतीय बाजार में केवल थ्री-रो वर्जन यानी 7-सीटर वेरिएंट को ही पेश किया गया है.
लुक और डिज़ाइन के मामले में ये फुल साइज एसयूवी काफी बेहतर है. इसमें स्पिलिट हेडलैंप, V-मोशन ग्रिल दिया गया है जिसे कंपनी ने डार्क क्रोम से सजाया है. प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ राउंड शेप के व्हील आर्क इसके साइड प्रोफाइल को स्मार्ट लुक देते हैं. इसके अलावा इसमें डायमंड कट अलॉय व्हील दिया गया है. एसयूवी के पिछले हिस्से में रैपराउंड LED टेल-लैंप देखने को मिलता है.
SUV की साइज:
पावर और परफॉर्मेंस:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










