
Newswrap: पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर के पास ड्रोन देखा गया है. ड्रोन दिखने की घटना सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर हुई है. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.
राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम जारी है. जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफ़सरों के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है. जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर आय से 1450 फीसदी से अधिक संपत्ति मिली है. वहीं जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर के पास ड्रोन देखा गया है. भारतीय प्लेटफॉर्म कू, गूगल ने अपनी पहली कंप्लायंस रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही फेसबुक भी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.1. जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर फिर देखा गया ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद हुआ गायब जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर के पास ड्रोन देखा गया है. ड्रोन दिखने की घटना सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर हुई है. बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की. फायरिंग होते ही ड्रोन गायब हो गया. पिछले 5-6 दिनों से जम्मू में संदिग्ध ड्रोन दिखने की कम से कम नौ घटनाएं हो चुकी हैं. इसकी शुरुआत रविवार को हुई थी, जब जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे. आज सुबह करीब 5.20 बजे जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन देखा गया.2. राजस्थान: 30 किलो सोना, मर्सडीज समेत 5 लग्जरी कारें, ACB के छापे में इंजीनियर के घर मिली अकूत दौलत राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम जारी है. जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफ़सरों के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है. जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर आय से 1450% ज़्यादा संपत्ति मिली है. बताया जा रहा है कि JDA के इस इंजीनियर की सैलरी डेढ़ लाख है, लेकिन जयपुर की पॉश कॉलोनी में चार आवास, फार्म हाउस के अलावा घर पर 3 लाख 87 हजार नगद, तीस किलो सोना, 245 यूरो, दो हजार डॉलर और मर्सिडीज समेत 5 महंगी कारें मिली हैं. जबकि तीन बैंकों में इस इंजीनियर के लॉकर भी हैं, जिसे खोला जाना बाक़ी है. 3. नए IT नियमों के तहत Koo और गूगल ने सौंपी अपनी रिपोर्ट, बताया कितनी शिकायतें आईं और क्या एक्शन लिया? नए आईटी नियमों के बीच केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच अभी तकरार चल रही है, इस सबके बीच अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इन नियमों के तहत काम करना शुरू कर दिया है. भारतीय प्लेटफॉर्म कू, गूगल ने अपनी पहली कंप्लायंस रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही फेसबुक भी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा. दरअसल, 26 मई से लागू हुए नए आईटी नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हर महीने एक रिपोर्ट जारी करनी है, जिसमें उन्हें बताना होगा कि उनके पास कितनी शिकायतें आईं और उन्होंने उसपर क्या एक्शन लिया. ये शिकायत कंटेंट, आपत्तिजनक पोस्ट, कॉपीराइट या अन्य किसी चीज़ को लेकर हो सकती है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










