
करनाल में कोहरे का कहर... नेशनल हाइवे पर एक के बाद एक टकराए 15 वाहन वाहन, लगा लंबा जाम
AajTak
हरियाणा के करनाल में घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. मधुबन से बसताडा टोल प्लाजा के बीच 15–16 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह नेशनल हाइवे पर घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया. मधुबन से लेकर बसताडा टोल प्लाजा के बीच अलग-अलग स्थानों पर कई बड़े और छोटे वाहन आपस में भिड़ गए. इस हादसे में करीब 15 से 16 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की मदद से हाईवे से हटाया गया. दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया.
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह के वक्त हुआ जब इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था और विजिबिलिटी बेहद कम थी. इसी कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ नजर नहीं आया और एक के बाद एक कई वाहन टकराते चले गए.
पुलिस ने क्या कहा?
थाना मधुबन के इंचार्ज गौरव पूनिया ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर तीन-चार अलग-अलग जगहों पर वाहन आपस में टकराए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी हादसे कोहरे के कारण हुए हैं.
उन्होंने कहा, हादसे में जो लोग घायल हुए थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया गया है. करीब 15–16 वाहन आपस में टकराए थे, हालांकि अब तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










