
Manikarnika Ghat Demolition Live: बुलडोजर एक्शन के बीच CM योगी पहुंचे काशी, काल-भैरव मंदिर में की पूजा, थोड़ी देर में PC
AajTak
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पुनरुद्धार कार्य के दौरान ऐतिहासिक चबूतरे और अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को बुलडोजर से ढहाए जाने के बाद लोगों के गुस्सा फूट पड़ा है. हालांकि, वाराणसी के मेयर और क्षेत्रीय विधायक ने मणिकर्णिका घाट पहुंचे इस मामले पर सफाई भी दी है. इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी भी वारासणी पहुंच गए हैं.
काशी के मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनर्विकास कार्य को लेकर पिछले 6-7 दिनों से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. जेसीबी से प्राचीन संरचनाओं को ढहाए जाने की तस्वीरों से उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में माहौल गरमा गया है. विपक्षी दलों के लगातार हमले के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि सीएम कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर सवालों का जवाब देंगे.
वहीं, विपक्ष (सपा, कांग्रेस) आरोप लगा रहा है कि विकास के नाम पर सदियों पुरानी मूर्तियां, विशेषकर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, तोड़ी गई हैं. विपक्ष के लगातार हमले के बाद इस पूरे विवाद पर वाराणसी के मेयर और क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ने मणिकर्णिका घाट पहुंचकर सफाई दी कि कोई मंदिर नहीं टूटा और मूर्तियों को संरक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होगा तो इस मूर्ति को पुनर्स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा काशी विद्वत परिषद ने भी लोगों से भ्रम न फैलाने की अपील की है.
तमाम अपडेट्स के लिए इसी लाइव पेज पर बने रहें...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










