
News Wrap: पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
महाराष्ट्र से गुजरात के समंदर में तूफान की लहरें तबाही का शोर करते हुए आगे बढ़ चुकी हैं. गुजरात के कई शहरों से तबाही- नुकसान और तेज बारिश की तस्वीरें सामने आ रही हैं. पढ़ें मंगलवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.
महाराष्ट्र से गुजरात के समंदर में तूफान की लहरें तबाही का शोर करते हुए आगे बढ़ चुकी हैं. गुजरात में उना के तट से देर रात तूफान टकराया. इसके बाद गुजरात के कई शहरों से तबाही- नुकसान और तेज बारिश की तस्वीरें सामने आ रही हैं. अब ये तूफान मध्य गुजरात की तरफ बढ़ रहा है और शहरी इलाकों में तेज हवा और बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है. पढ़ें मंगलवार सुबह की पांच बड़ी खबरें महाराष्ट्र से गुजरात तक तबाही के निशान छोड़ गया Cyclone Tauktae चक्रवाती तूफान ताउते ने बीते दिन महाराष्ट्र में अपना असर दिखाया, तो वहीं उसके बाद इसने गुजरात में प्रवेश किया. कोरोना संकट के बीच आए इस तूफान ने कई जगह तबाही मचाई, तूफान के कारण बड़ी तैयारियां भी करनी पड़ीं, जिसकी वजह से नुकसान को कुछ हदतक काबू में किया जा सका.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










