
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा कह गए, आदमी का बुरा वक्त लेकर आती हैं ये 4 खराब आदतें
AajTak
Neem Karoli Baba: हनुमानजी के अवतार माने जाने वाले नीम करोली बाबा के विचार आज भी लोगों के जीवन को दिशा दे रहे हैं. मान्यता है कि उनके उपदेशों को अपनाने से जीवन को सही दिशा और सफलता मिलती है. बाबा कहते थे कि इंसान की 4 बड़ी गलतियां ही उसके पतन का कारण होती हैं.
Neem Karoli Baba: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंचीधाम के प्रति लोगों की बड़ी श्रद्धा है. यह मंदिर हनुमान जी का अवतार कहे जाने वाले नीम करोली बाबा को समर्पित है. नीम करोली बाबा का नाम 20वीं सदी के सबसे महान संतों में गिना जाता है. उनके विचारों की लौ आज भी लोगों के अंधियारे जीवन को रोशन कर रही है. ऐसी मान्यताएं है कि बाबा के विचारों से व्यक्ति मार्गदर्शन होता है और उसे प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है.
नीम करोली बाबा ने इंसान की कुछ ऐसी बुरी आदतों का भी जिक्र किया है, जो कामयाबी की राह में सबसे बड़ी रुकावट होती हैं. यदि आप भी ऐसी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो तुरंत ऐसी आदतों को छोड़ देने में ही भलाई है.
क्रोध में निर्णय लेना नीम बाबा के अनुसार, जो व्यक्ति क्रोध में आकर कोई बड़ा कदम उठाता है या निर्णय लेता है, उसे हमेशा नुकसान झेलना पड़ता है यदि आप भी गुस्से या भावनाओं में बहकर निर्णय लेते हैं, तो इस आदत पर तुरंत बदल लीजिए. ये एक गलती आपकी कामयाबी को ग्रहण लगा सकती है.
लालच नीम करोली बाबा कहते थे कि इंसान के अंदर कभी भौतिक या सांसारिक सुखों का मोह नहीं होना चाहिए. लालच इंसान को सही मार्ग से भटका देता है. लालची लोगों को धन का स्थायी सुख कभी नहीं मिलता और यही आदत उनकी प्रगति रोक देती है. जीवन में मेहनत को आधार बनाकर आगे बढ़ना चाहिए.
मन की अशांति बाबा के अनुसार, जो व्यक्ति हमेशा अशांत, बेचैन रहता है, उसकी एकाग्रता हमेशा भंग रहती है. वो न तो सही फैसले ले पाता है और न ही योजनाओं पर काम कर पाता है. यदि आपके व्यक्तित्व में भी इस तरह की अशांति है तो इस आदत पर तुरंत काम करना शुरू कीजिए.
ऐसे मिलेगी जीवन में सफलता नीम करोली बाबा कहते हैं कि अहंकार व्यक्ति को सही मार्गदर्शन से दूर कर देता है. इसलिए अपनी किसी भी उपलब्धि का अभिमान कभी न करें. इस एक आदत का त्याग करने से उन्नति के रास्ते खुलते हैं और रिश्तों में भी सुधार आता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










