
Silver King Countries: इस छोटे से देश के पास सबसे ज्यादा चांदी, US-चीन सब पीछे, भारत टॉप-10 में भी नहीं
AajTak
आज की तारीख में चांदी (Silver) दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक हो गई है. इसका इस्तेमाल न सिर्फ गहनों और सिक्कों में, बल्कि औद्योगिक उपयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी में भी हो रहा है.
चांदी की कीमतों में आग लगी है, एक साल पहले तक किसी को अनुमान नहीं होगा कि 2025 में चांदी (Silver) के नाम होगा. BSE के टॉप-30 शेयरों में से एक भी चांदी के आसपास नहीं दिखे. चांदी की कीमतें अभी भी नहीं रुक रही हैं, हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहा है. साल 2025 में चांदी के भाव में 150% से ज्यादा का उछाल आया है.
दरअसल, 24 दिसंबर 2025 को MCX पर चांदी की कीमत 2,24,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. जबकि पिछले साल दिसंबर में चांदी का भाव 90 हजार रुपये किलो के आसपास था. बता दें, आज की तारीख में चांदी (Silver) दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक हो गई है. इसका इस्तेमाल न सिर्फ गहनों और सिक्कों में, बल्कि औद्योगिक उपयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी में भी हो रहा है. जिससे चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
पेरू के पास सबसे ज्यादा भंडार
आइए जानते हैं कि दुनिया में किस देश से पास सबसे ज्यादा चांदी है, और कौन देश में चांदी की माइनिंग (Mining) में सबसे आगे है. साल 2023-24 में खनन (Mining) के आंकड़ों के मुताबिक मेक्सिको सबसे आगे है, Global mine production के मुताबिक मेक्सिको (Mexico) दुनिया का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक देश है. इस देश ने लगभग 202 मिलियन औंस चांदी का उत्पादन किया, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 24% है.
लेकिन चांदी का सबसे बड़ा भंडार पेरू के पास है. मौजूदा समय में पेरू के पास करीब 1,10,000 मीट्रिक टन चांदी है. दुनिया में कुल चांदी भंडार का करीब 17 से 18% चांदी केवल पेरू के पास है. पेरू जैसे देश चांदी के निर्यात के माध्यम से राजस्व जुटाते हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और रूस की बारी आती है, जिनके पास क्रमश करीब 94,000 और 92,000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है. लगभग 72,000 मीट्रिक टन चांदी चीन के पास है, ये ग्लोबल रैंक ये चौथे नंबर पर है. अमेरिका के पास लगभग 23,000 मीट्रिक टन (MT) चांदी के भंडार हैं.
भारत के पास इतनी चांदी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











