
Photos: एक कमरे की मदद मांगी तो पूरी बिल्डिंग बनवा दी... चर्चा में है ये 'संसद' जैसा सरकारी स्कूल!
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान के जालोर के एक भव्य सरकारी स्कूल की चर्चा हो रही है, जो दिखने में संसद की तरह है. इस बिल्डिंग की भव्यता केसाथ ही इसके बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है.
राजस्थान के जालोर का एक सरकारी स्कूल इन दिनों चर्चा में है. चर्चा में आने की वजह है स्कूल की बिल्डिंग, जिसके लिए कहा जा रहा है कि ये संसद की बिल्डिंग से मिलती जुलती है. ये आम सरकारी स्कूलों से काफी अलग है. खास बात ये है कि इस स्कूल के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है. दरअसल, जिस शख्स ने इस भव्य सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण करवाया है, उस शख्स को पहले एक कमरा बनवाने के लिए कहा गया था. मगर इस शख्स ने एक कमरे की जगह पूरा स्कूल बनवा दिया और अब ये स्कूल चर्चा में आ गया है.
ऐसे में जानते हैं कि आखिर वो शख्स कौन हैं, जिन्होंने इस स्कूल को बनवाया है. साथ ही उन्हीं से जानते हैं कि ये स्कूल कितना भव्य है और इस स्कूल की खास बात क्या है....
किसने बनवाया है स्कूल?
जालोर के इस स्कूल की भव्य इमारत को बनाने का श्रेय अमेरिकी एनआरआई डॉक्टर अशोक जैन को जाता है. अशोक जैन ने जब आजतक से बात की तो उन्होंने बताया कि आखिर कैसे ये स्कूल बनकर तैयार हुई. उन्होंने बताया कि वो खुद इसी स्कूल में पढ़ा करते थे. उन्होंने कक्षा 1 से लेकर 3 तक जालोर के दादाल गांव में ही पढ़ाई की थी. उस वक्त इस स्कूल में नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पढ़ती थी और पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करते थे.
उन्होंने बताया, 'उसके बाद हम गांव से बाहर चले गए और बेंगलुरु शिफ्ट हो गए. दरअसल, राजस्थानी अक्सर बाहर जाकर बिजनेस करते हैं और हमारे परिवार के लोग भी ऐसा ही कर रहे थे. फिर हमारे साथ भी ऐसा हुआ और हम वहां से चले गए. उसके बाद मैंने बेंगलुरु में पढ़ाई की और मैं पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स में अच्छा था. मैं नेशनल लेवल का प्लेयर था और फिर मुझे स्पोर्ट्स कोटा से एडमिशन मदद मिली. इसके बाद मैंने एमबीबीएस की पढ़ाई की और भारत में काम करने के बाद मैं अमेरिका चला गया.'

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










