
Post Office की 'Dhurandhar' स्कीम, हर महीने लगाएं सिर्फ इतना पैसा... फिर जुटा लेंगे ₹25 लाख
AajTak
Post Office Recurring Deposit: पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही स्मॉल सेविंग स्कीम्स न सिर्फ सरकार द्वारा दिए जा रहे ब्याज के लिए पॉपुलर हैं, बल्कि इनमें निवेश भी बिल्कुल रिस्क-फ्री होता है. इस योजनाओं की ब्याज दरें हर तीन महीने में संशोधित की जाती हैं.
हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाकर (Savings) उसे ऐसी जगह निवेश करने का प्लान करता है, जहां रिस्क तो कम हो ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से हर उम्र के लोगों के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Post Office Schemes) संचालित की जा रही हैं, जो सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के चलते खासी पॉपुलर हैं. ऐसी ही एक सरकारी योजना (Govt Scheme) है, पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office RD Scheme), जो नियमित निवेश के जरिए मोटा फंड जुटाने में मददगार साबित हो सकती है. शानदार ब्याज और रिस्क जीरो Risk-Free निवेश का ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम(PO RD Scheme) आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है. इसमें आप कितना भी निवेश करें, सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है यानी पैसा डूबने का नो-चांस. इसके साथ ही इस स्कीम पर सरकार की ओर से ब्याज भी शानदार ऑफर किया जा रहा है. रिकरिंग डिपॉजिट में महज 100 रुपये के शुरुआती निवेश से अकाउंट ओपन कराया जा सकता है, जबकि मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं है.
25 लाख रुपये जुटाने का कैलकुलेशन अब बताते हैं कि इस सरकारी स्कीम में नियमित निवेश के जरिए कैसे 25 लाख रुपये को मोटा फंड जुटाया जा सकता है. तो इसका कैलकुलेशन बेहद ही आसान है. Post Office RD Calculator के जरिए गणना करें, तो इतनी रकम जुटाने के लिए आपको 15,000 रुपये प्रति माह का निवेश करना होगा. इतनी राशि को हर महीने आरडी स्कीम में डालने से 5 साल के मैच्योरिटी पीरियड तक आपका कुल जमा 10,70,492 रुपये होगा औऱ इसमें सिर्फ ब्याज से ही 1,70,492 रुपये मिलेंगे.
अब अगर आप अपने इस मासिक निवेश को अगले पांच साल के लिए आगे बढ़ाते हैं यानी कुल मिलाकर 15000 रुपये प्रतिमाह 10 साल के लिए निवेश करते हैं, तो फिर आपको ब्याज से होने वाली कमाई 7,52,822 रुपये होगी. इस Interest Income को जोड़कर आपको मिलने वाला कुल फंड 25,62,822 रुपये होगा.
इस स्कीम में लोन की भी सुविध जहां मोटा फंड जुटाने में पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम कारगर है, तो वहीं इसमें और भी कई सुविधाएं मिलती हैं. इस स्कीम के लिए अपना अकाउंट आप किसी भी नजदीकी Post Office में जाकर खाता खुलवा सकते हैं.अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो पांच साल की तय मैच्योरिटी से पहले भी निवेशकों को अकाउंट क्लोज कराने की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा PO RD Scheme में किए गए निवेश पर लोन (Loan) की सुविधा भी मिलती है और महज एक साल तक अकाउंट ऑपरेट करने के बाद आप जमा राशि का 50% पैसे लोन के रूप में ले सकते हैं और इस पर ब्याज भी सिर्फ 2 फीसदी की दर से ही देना होगा.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










