
कौन है ललित मोदी की पार्टी में विजय माल्या के साथ दिखी 'मिस्ट्री गर्ल'?
AajTak
Lalit Modi Birthday Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों ललित मोदी की बर्थडे पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में विजय माल्या के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं, जिनके बारे में लोग पूछ रहे हैं कि वो कौन हैं?
आईपीएल फाउंडर ललित मोदी और कारोबारी विजय माल्या इन दिनों फिर से चर्चा में है. चर्चा की वजह है कि हाल ही में दोनों कारोबारी एक पार्टी में साथ नजर आए थे. इसके साथ ही पार्टी में ललित मोदी ने कहा था कि हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं. इसके बाद से ललित मोदी और विजय माल्या सुर्खियों में है.
ललित मोदी और विजय माल्या के अलावा सोशल मीडिया पर बात एक महिला की भी हो रही है, जो इन दोनों के बीच खड़ी हुई नजर आ रही है. कई लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर ये महिला कौन है? तो जानते हैं कि इस पार्टी और पार्टी की इस मिस्ट्री गर्ल की कहानी...
क्यों फिर चर्चा में विजय माल्या?
ललित मोदी और विजय माल्या के खबरों में आने की कहानी शुरू होती है 29 नवंबर 2025 से. दरअसल, इस दिन ललित मोदी का जन्मदिन था. बताया जा रहा है कि इस दिन ललित मोदी की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया, जहां कई हस्तियां पहुंचीं, जिसमें विजय माल्या का नाम भी शामिल है.
इसके बाद ललित कुमार मोदी (@LalitKModi) नाम के एक्स अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें और कई वीडियो शेयर किए गए. एक वीडियो ललित मोदी काफी जोश में डांस करते नजर आए और एक पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की गईं, जिसमें विजय माल्या समेत कई लोग दिखाई दिए.
इसके बाद ललित मोदी ने विजय माल्या के जन्मदिन के मौके पर एक और वीडियो शेयर किया. विजय माल्या को बर्थडे विश करते हुए ललित मोदी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वो कह रहे हैं कि हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं. वे मजाक उड़ाने के अंदाज में ये बात कह रहे हैं और पार्टी इंजॉय करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में भी ललित मोदी के साथ विजय माल्या और एक महिला दिखाई दीं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










