
ब्रेस्ट साइज सर्जरी का गिफ्ट... बॉस ने महिला स्टाफ को क्रिसमस पर दिया ये तोहफा
AajTak
प्राइवेट हॉस्पिटल चलाने वाली कॉस्मेटिक सर्जन ने अपनी महिला कर्मचारियों को क्रिसमस पर अनोखा तोहफा दिया. उन्होंने जरूरतमंद कर्मचारियों की फ्री में अ अलग-अलग कॉस्मेटिक सर्जरी कराई, जिस पर लाखों रुपये खर्च हो सकता था.
क्रिसमस से पहले एक बॉस ने अपनी महिला कर्मचारियों हैरान कर देने वाला गिफ्ट दिया. एक कर्मचारी जो सालों से ब्रेस्ट सर्जरी करवाना चाहती थी और सिर्फ पैसों की वजह से ऐसा नहीं करवा पाई थी. उसके अस्पताल की बॉस ने 13.5 हज़ार पाउंड की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर उसे अनोखा तोहफा दिया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसमस से पहले अपने कर्मचारियों को 13,500 पाउंड यानी 16 लाख रुपये की कॉस्मेटिक सर्जरी की सुविधा मुफ्त में उपहार के तौर पर देने के बाद एक निजी अस्पताल समूह की संस्थापक को सबसे अच्छा बॉस बताया जा रहा है. स्कॉटलैंड की 42 साल की गिल बेयर्ड देश के सबसे बड़े निजी अस्पताल समूह कॉस्मेडिकेयर की संस्थापक हैं.
मुफ्त कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर दे रही गिफ्ट गिल इस दिसंबर में अपने लिविंगस्टन अस्पताल, सेंट एलेन में क्रिसमस की शानदार खुशियां बांट रही हैं. गिल ने अपने मरीजों की देखभाल करने वाली कॉर्डिनेटर कैथरीन टोल को उनके 50वें जन्मदिन पर ऊपरी ब्लेफेरोप्लास्टी (झुकी हुई पलकों को ठीक करने की एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया) करवाकर चौंका दिया.
सर्जरी में लाखों रुपये होते हैं खर्च इस प्रक्रिया में आमतौर पर लगभग £3,500 का खर्च आता है, लेकिन गिल ने अपनी मेहनती कर्मचारी गिल के लिए यह निःशुल्क किया. जब गिल को पता चला कि उसकी अस्पताल की मुख्य सफाईकर्मी जस्टिना दोनों हाथों में कार्पल टनल सिंड्रोम के इलाज के लिए काफी समय से एनएचएस की वेटिंग लिस्ट में थी.
अपनी स्टाफ को इस तरह संघर्ष करते देख गिल को अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए उसने 3,500 पाउंड के खर्च पर उसका ऑपरेशन अपने निजी अस्पताल में ही करवा दिया.
मजबूरी की वजह से नहीं करवा पाई थी सर्जरी गिल ने अपनी क्लिनिकल लीड जेड नॉटमैन को सीक्रेट सांता गिफ्ट के तौर पर ब्रेस्ट सर्जरी करवाने का गिफ्ट दिया. गिल ने नॉटमैन की 6,500 पाउंड की ब्रेस्ट सर्जरी करवाने का फैसला किया. लगभग 20 सालों से नॉटमेन की यही इच्छा थी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











