
TV, AC, फ्रिज से लेकर रोबोट वैक्यूम क्लीनर तक, Samsung ला रहा कई प्रोडक्ट्स, इस दिन है इवेंट
AajTak
सैमसंग ने अपने अपकमिंग इवेंट First Look का टीजर जारी कर दिया है. इस इवेंट में कंपनी 2026 को लेकर अपने प्लान को अनवील करेगी. सैमसंग का ये इवेंट CES 2026 से दो दिन पहले हो रहा है, जिसमें ब्रांड अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स को टीज कर सकता है. इस इवेंट का एक टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा.
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 अगले महीने से शुरू होने वाला है. CES 2026 की शुरुआत 6 जनवरी से हो रही है. ये दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो है, जिसमें तमाम कंपनियां अपने नए-नए इनोवेशन को दिखाती हैं. पिछले कुछ दिनों से ब्रांड्स ने अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स को टीज करना शुरू कर दिया है.
CES 2026 को लेकर सैमसंग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपने First Look 2026 का टीजर जारी कर दिया है. इस इवेंट में कंपनी अपने अपकमिंग डिवाइसेस और फ्यूचर विजन को लेकर जानकारी देगी. इस इवेंट में कंपनी AI बेस्ड होम अप्लायंस को भी पेश कर सकती है.
सैमसंग का ये इवेंट CES 2026 से पहले शुरू होगा. इस इवेंट में कंपनी ना सिर्फ AI बेस्ड होम अप्लायंस की जानकारी देगी, बल्कि अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स को भी टीज करेगी. इस इवेंट में कंपनी के प्रमुख अधिकारी हिस्सा लेंगे. कंपनी इस इवेंट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में कटौती, इतने रह गए हैं दाम
सैमसंग अपने किचन अप्लायंसेस की नई रेंज CES 2026 में लॉन्च करेगी. इसका ऐलान हाल में ही सैमसंग ने किया है. नए अप्लयांसेस में बेहतर AI इंटीग्रेशन मिलेगा. इसमें गूगल Gemini और गूगल क्लाउड बेस्ड फीचर्स जोड़े जाएंगे. कंपनी के अपकमिंग लाइनअप में Bespoke AI रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, साइड-इन रेंज और नया Bespoke AI वाइन सेलर होगा.
कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स से कंज्यूमर्स के रोजमर्रा के काम आसान होंगे. इसके अलावा कंपनी Bespoke AI एयर ड्रेसर, Bespoke AI लॉन्ड्री कॉम्बो, विंडफ्री एयर कंडीशनर और फ्लैगशिप रोबोट वैक्यूम क्लीनर लॉन्च करेगी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










