
Pratiyuti Drishti Yog 2026 Horoscope: बुध-बृहस्पति बनाएंगे प्रतियुति राजयोग! 14 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत
AajTak
Pratiyuti Drishti Yog 2026 Horoscope: जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है. इस नए साल में 14 जनवरी 2026 को बुध और बृहस्पति के संयोग से प्रतियुति दृष्टि योग बनेगा. ज्योतिषियों के अनुसार, प्रतियुति दृष्टि योग कई राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है.
Pratiyuti Drishti Yog 2026 Horoscope: नया साल 2026 का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस नए साल के पहले महीने में कई ग्रहों के गोचर से शुभ और अशुभ दोनों योगों का निर्माण होने जा रहा है. उन्हीं में से एक है प्रतियुति दृष्टि योग. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को बुध और देवगुरु बृहस्पति के संयोग से प्रतियुति दृष्टि योग का निर्माण होने जा रहा है. यह प्रतियुति दृष्टि योग 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे बन रहा है.
ज्योतिष शास्त्र में प्रतियुति दृष्टि योग बहुत ही शुभ माना जाता है. जब दो ग्रह एक-दूसरे पर आमने-सामने (सातवीं दृष्टि) से प्रभाव डालते हैं, यानी दोनों ग्रह 180 डिग्री के अंतर पर स्थित होते हैं, तो इसे प्रतियुति दृष्टि योग कहा जाता है. आइए जानते हैं कि 14 जनवरी को बनने जा रहे प्रतियुति दृष्टि योग से किन राशियों को फायदा होगा.
वृषभ
प्रतियुति योग वृषभ राशि वालों के लिए धन आवक और स्थिरता लेकर आएगा. आय और खर्च के बीच तालमेल बनेगा. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है जमीन, प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई आर्थिक लाभ भी मिल सकता है.
कर्क
कर्क राशि के लिए यह योग लाभकारी रहेगा. निवेश विकल्पों में जो उलझन थी, वह दूर होगी. शेयर, ट्रेडिंग, ऑनलाइन काम या कम्युनिकेशन से जुड़ी फील्ड में धन लाभ के संकेत हैं. साइड इनकम शुरू करने का सही समय है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










