
कई सालों तक खुद का डेथ सर्टिफिकेट लेकर घूमती रही महिला, बाद में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
वियतनाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को मृत घोषित किए जाने के पांच साल बाद ज़िंदा पाया गया. जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने बीमा की रकम हासिल करने के लिए अपनी मौत का नाटक किया था. इस धोखाधड़ी के जरिए करीब 40 लाख रुपये की रकम हड़प गई.
वियतनाम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को पांच साल पहले कानूनी तौर पर मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन अब वह जिंदा पाई गई है. यह मामला सामने आने के बाद एक बड़े बीमा धोखाधड़ी रैकेट का भी पर्दाफाश हुआ है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये की रकम हासिल की गई थी.
वियतनाम के थान्ह होआ प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 17 दिसंबर को सामने आया, जब गुयेन थी थू नाम की एक महिला ने अपनी मौत का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने के लिए क्वांग ट्रुंग वार्ड पीपुल्स कमेटी से संपर्क किया. रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने ऑफिस आकर बताया कि वे जिंदा है. अधिकारियों को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इसी नाम और पते वाली एक व्यक्ति को जून 2020 में कानूनी रूप से मृत घोषित कर दिया गया था.
जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई पुलिस जांच में पता लगा कि आवेदन करने वाली महिला वही थी, जिसकी मौत पांच साल पहले दर्ज की गई थी. इसके बाद मामला प्रांतीय पुलिस को सौंपा गया. जांच में पता चला कि थू ने अपने पति से तलाक के बाद अपनी मां के साथ रहते हुए चार जीवन बीमा पॉलिसियां ली थीं. साल 2020 में बीमारी और पारिवारिक तनाव के बीच उसने बीमा का पैसा पाने के लिए अपनी मौत का नाटक करने की योजना बनाई.
नकली मौत और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार 7 जून 2020 को थू ने नींद की गोलियां लेकर बाथरूम में हादसे जैसा दृश्य बनाया. परिवार और स्थानीय अधिकारियों को उसकी मौत की सूचना दी गई और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस साजिश की सच्चाई सिर्फ थू, उसकी मां और एक तांत्रिक को पता थी. उसी रात थू चुपचाप घर छोड़कर दूसरे प्रांत चली गई, जहां वह कानूनी रूप से 'मृत' रहते हुए काम और रहन-सहन करती रही.
अगले दिन मां ने थू की मौत का सरकारी पंजीकरण करवा दिया और बीमा कंपनियों से दावा किया. जांच में सामने आया कि दोनों बीमा कंपनियों से मिलाकर 1.2 अरब वियतनामी डोंग (करीब 40 लाख रुपये) से ज्यादा की रकम मिली. इस पैसे का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने और निवेश में किया गया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










