
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शादी में कहां से खर्च किया इतना पैसा? खुद बताया
AajTak
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा की शिप्रा शर्मा से जयपुर में 5 दिसंबर 2024 को भव्य शादी की थी जो आध्यात्मिक शादियों में सबसे चर्चित रही. उन्होंने इतनी शाही शादी क्योंकि इसका जवाब उन्होंने अपनी कथा में दिया है.
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का विवाह हरियाणा के यमुनानगर की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में 5 दिसंबर को हुआ था. उनकी शादी साल 2024 की सबसे चर्चित आध्यात्मिक शख्सियतों की शादियों में से एक रही. शादी और उसके फंक्शंस की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं. इंद्रेश उपाध्याय की युवाओं के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनकी शादी के वीडियो (खासकर वरमाला और बारात के वीडियो) यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखे गए. ऐसे में कई लोगों ने उनकी शादी पर सवाल उठाए कि एक कथावाचक होकर इतनी शाही शादी क्यों की? इस सवाल का जवाब हाल ही में उन्होंने अपनी कथा में दिया.
पिताजी 52 साल से कर रहे कथा
कथावाचक इंद्रेश ने अपनी कथा में कहा, 'हमारे जीवन का एक नव प्रसंग प्रारंभ हुआ. बहुत लोगों ने प्रेम दिया, बहुत लोगों ने स्नेह दिया, बहुत लोगों ने आशीष दिया. पर मुख में दांत 32 हैं, जीभ बार बार गड्ढे पर ही जाती है. कई लोगों ने कहा महाराज बस याद रहे जीवन में ऐसी शादी हो गई. बाबा भी हो गए हम.'
'बाबा की इतनी बड़ी शादी. बाबा का ये, बाबा का वो....सब लोगों को प्रणाम. हमारे गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने मानस जी के प्रारंभ में खलों को भी प्रणाम किया था. ये होना ही था. मुझे पता था कि ये होगा क्योंकि दुनिया चाहती ही नहीं कि मैं व्यासपीठ से उतरूं, यहीं बैठा रहूं.'
'हमारे पूज्य पिताजी महाराज 52 वर्षों से कथा कर रहे हैं. यहां पर कितने लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 52 से कम होगी. अरे आजकल के भारत में सब्जी बेचने वाले व्यक्ति भी अगर 4 साल लगातार सब्जी बेच लेते हैं तो भी उनका भी इतना हो जाता है कि वो अपना घर भी बम्बई में बना सकें. तो इतना योग्य हो गया है भारत.'
'वो (मेरे पिताजी) अपने पुत्र का विवाह अच्छे से करें तो इसमें क्या है? और भाई सबने सब बातें कह दीं लेकिन किसी ने एक बार भी ये नहीं कहा. उस विवाह में एक वस्तु भी प्याज-लहसुन वाली नहीं थी.'

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











