
Ubon Breakfast Maker Review: अकेला करता है 3 डिवाइस का काम, क्या खरीदना चाहिए
AajTak
Ubon Breakfast Maker Review: ऑडियो और स्मार्टफोन एक्सेसरीज से आगे बढ़ते हुए Ubon ने होम अप्लायंस कैटेगरी में एंट्री कर ली है. इस कैटेगरी में कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसमें से एक Ubon ब्रेकफास्ट मेकर है. ये डिवाइस थ्री-इन-वन फीचर के साथ आता है. ये अकेला डिवाइस अवन, ग्रिलर और कॉफी मेकर तीनों का काम करता है.
क्या हो अगर आपके किचन का सारा काम एक ही डिवाइस पर हो जाए. ऐसा एक डिवाइस मार्केट में लॉन्च हुआ है, जिसे Ubon ने थ्री-इन-वन ब्रेकफास्ट मेकर नाम दिया है. वैसे ये प्रोडक्ट तीन अलग-अलग डिवाइसेस का एक मिला हुआ रूप है. इसमें आपको अवन, कॉफी मेकर और ग्रिल टोस्टर मिलता है.
हम पिछले कुछ दिनों से इस डिवाइस को इस्तेमाल कर रहे हैं. इस्तेमाल करते हुए ये तो साफ हो गया है कि इस थ्री-इन-वन ब्रेकफास्ट मेकर को किन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आइए जानते हैं ये डिवाइस किन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है.
Ubon 3-in-1 Breakfast Maker एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है. यानी ये साइज में छोटा है, जिसमें आपको अवन, कॉफी मेकर और ग्रिलर तीनों ही मिलते हैं. बिल्ड क्वालिटी की बात करें, तो ये डिवाइस ठीक-ठाक है. कॉफी मेकर वाला पार्ट अच्छा है और उसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, लेकिन ग्रिलर काफी हल्का लगता है.
यह भी पढ़ें: Ubon ने लॉन्च किया गजब का ब्रेकफास्ट मेकर, अकेला करेगा तीन मशीनों का काम
वहीं अवन वाला पार्ट छोटा है. इसका फ्रंट फेस ग्लास डोर के साथ आता है. ग्लास डोर में हल्के गैप नजर आते हैं, जिसे कंपनी बेहतर कर सकती थी. वहीं ग्रिलर अवन का हिस्सा है. यानी आप अवन यूज करेंगे, तो भी ग्रिलर काम करेगा और ग्रिलर यूज करना चाहेंगे, तो अवन काम करेगा.
अगर आप एक बैचलर हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. ये डिवाइस 1360-Watt पावर कंजम्प्शन के साथ आता है. यानी आपको इसमें किसी रेगुलर एयर फ्रायर जितनी ही पावर मिलेगी. अवन अच्छी तरह से काम करता है. हालांकि, इसे प्रीसेट करके यूज करना एक बेहतर विकल्प है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










