
Surya Chandra Yuti 2026: नए साल 2026 में होगा सूर्य-चंद्रमा का अद्भुत मिलन! इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
AajTak
Surya Chandra Yuti 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, नए साल 2026 की शुरुआत बहुत ही चमत्कारी होने जा रही है. दरअसल, 18 जनवरी को सूर्य चंद्रमा की युति होगी, जो कई राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगी.
Surya Chandrama Yuti 2026: 8 दिन बाद नए साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है. ज्योतिषियों के अनुसार, नए साल की शुरुआत कई अद्भुत योगों और युतियों से होने जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और चंद्रमा का मिलन होगा. दरअसल, 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और ठीक 4 दिन बाद चंद्रमा भी मकर राशि में चले जाएंगे, जिससे सूर्य-चंद्रमा की युति होगी.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि या एक ही भाव में आ जाते हैं. यह युति अमावस्या के कारण बनती है. जिससे जातकों को आर्थिक कार्यों में सफलता और उन्नति भी हासिल होती है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में सूर्य-चंद्रमा के मिलने से किन राशियों के लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे.
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह समय हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. ऑफिस या बिजनेस में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा. नए काम या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. जो लोग सरकारी नौकरी, प्रशासन या सुरक्षा से जुड़े हैं, उन्हें खास लाभ मिल सकता है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर फायदा होगा.
कर्क
कर्क राशि वालों को सूर्य-चंद्रमा की युति से पैसों और पारिवारिक जीवन में संतुलन मिलेगा. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. पैसा बचाने का मौका मिल सकता है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. मानसिक तनाव भी पहले से कम महसूस होगा. निवेश से जुड़े फैसले सही साबित होंगे. भविष्य को लेकर भी भरोसा मजबूत होगा .

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










