
किसकी जॉब बचेगी, किसकी जाएगी... एक्सपर्ट से जानिए साल 2026 में क्या कुछ बदलेगा?
AajTak
आजकल कई लोगों को लगता है कि नौकरियां कम हो गई हैं. वहीं कुछ लोगों को AI का डर और सैलरी की स्लो परेशान कर रहा है. माइकल पेज इंडिया के MD अंकित अग्रवाल के मुताबिक, भारत का जॉब मार्केट कम नहीं हुआ, बस ज्यादा चुनिंदा हो गया है.
आजकल हर दूसरा प्रोफेशनल मन ही मन एक ही सवाल पूछ रहा है –'नौकरियां कम हो गई हैं या फिर मेरे स्किल्स पुराने पड़ गए हैं?' AI का डर, सैलरी का स्लो होना, Gen Z का बार-बार जॉब बदलना… जॉब मार्केट को लेकर कन्फ्यूजन अपने पीक पर है. ऐसे में माइकल पेज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने साफ-साफ बताया है कि भारत का जॉब मार्केट असल में चल किस दिशा में रहा है और कर्मचारियों को आगे किन बातों के लिए तैयार रहना चाहिए. चलिए जानते हैं...
'नौकरी है, लेकिन सबके लिए नहीं' अंकित अग्रवाल के मुताबिक भारत में भर्तियां बंद नहीं हुई हैं, बस अब वे चुनिंदा हो गई हैं. 2021-22 में कंपनियां ज्यादा लोगों को रख रही थीं, लेकिन अब फोकस है- कम लोग, सही स्किल वाले लोग. मतलब अब सवाल यह नहीं है कि कितनी नौकरियां हैं, बल्कि यह है कि आप क्या कर सकते हैं और कितना वैल्यू जोड़ते हैं.
'किन सेक्टर्स में मौके हैं' हर जगह मंदी नहीं है. मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी और सप्लाई चेन जैसे सेक्टर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसके अलावा GCC (Global Capability Centers) का भारत में जबरदस्त विस्तार हो रहा है. बेंगलुरु ही नहीं, हैदराबाद, पुणे और NCR में भी. AI, डेटा, फाइनेंस और एनालिटिक्स में हाई-वैल्यू जॉब्स लगातार बन रही हैं.
'सैलरी क्यों स्लो हो गई' दो साल की तेज सैलरी बढ़ोतरी के बाद अब कंपनियां थोड़ा ब्रेक ले रही हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अच्छे स्किल्स की वैल्यू कम हो गई है. AI, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और ESG जैसे स्किल्स वालों को अब भी अच्छा पैसा मिल रहा है. अब ट्रेंड है- डेजिग्नेशन नहीं, स्किल के हिसाब से सैलरी.
'AI आपकी नौकरी नहीं छीनेगा… अगर आप तैयार हैं' AI से डरने की जरूरत नहीं है. खतरे में वही जॉब्स हैं जो बार-बार दोहराए जाने वाले काम करती हैं- जैसे डेटा एंट्री या बेसिक रिपोर्टिंग.
'भविष्य में नहीं होगा नौकरी का खतरा' भविष्य उनका है जो डोमेन नॉलेज + टेक्नोलॉजी स्किल्स को जोड़कर काम कर सकते हैं. भारत अब सिर्फ बैक-ऑफिस नहीं है. पहले भारत को सपोर्ट सिस्टम माना जाता था. अब भारत खुद रणनीति बनाने वाला केंद्र बन रहा है- AI डेवलपमेंट, प्रोडक्ट इनोवेशन और फाइनेंस लीडरशिप में.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











