
Vastu Tips For Money: सप्ताह के इस दिन भूल से भी ना करें पैसों का लेनदेन, वरना मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट
AajTak
Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पैसों का लेन-देन केवल जरूरत नहीं बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़ा विषय माना जाता है. सही दिन और शुभ समय पर किया गया धन का लेनदेन आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लाता है, जबकि गलत दिन किया गया लेन-देन नुकसान की वजह बन सकता है.
Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में धन को केवल जरूरत का साधन नहीं माना जाता है, बल्कि धन को मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पैसों का सही समय पर सही प्रयोग व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है, वहीं गलत समय पर किया गया लेन-देन धन हानि और अस्थिरता का कारण बन सकता है. यही वजह है कि सप्ताह के कुछ दिनों में पैसों का लेन-देन करने की मनाही होती है, ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. तो आइए वास्तु शास्त्र द्वारा जानते हैं कि सप्ताह के किस दिन पैसों का लेनदेन करना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है.
सप्ताह के इस दिन करें पैसों का लेनदेन
वास्तु के अनुसार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार धन संबंधी कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं. शुक्रवार मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन किया गया लेन-देन समृद्धि और लाभ देने वाला माना जाता है.
सोमवार को भगवान शिव व माता पार्वती का दिन माना जाता है इसलिए इसे सबसे शुभ वार माना गया है. यह दिन धन की आवक के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है.
शनिवार को पैसों का लेन-देन न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार को धन का लेन-देन करना शुभ नहीं माना जाता है. यह दिन शनि देव को समर्पित होता है, जो कर्म और न्याय के देवता हैं. मान्यता है कि शनिवार को पैसे उधार देने या लेने से घर से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती सकती हैं. खासतौर पर इस दिन कर्ज देना या बड़ा भुगतान करने से धन की रुकावट आने की आशंका रहती है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










