
कपड़े उतारकर लोग मनाएंगे नए साल का जश्न... यहां होती हैं ऐसी पार्टियां
AajTak
कुछ ब्रिटिश लोग अपनी अतरंगी आदतों के लिए चर्चा में रहते हैं.ऐसे ही प्रकृतिवादी लोग ब्रिटेन में एक जगह बिना कपड़ों के नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं. जानते हैं कहां ऐसी अजीबोगरीब पार्टी आयोजित की जाएगी.
दिसंबर का महीना आते ही क्रिसमस और न्यू ईयर ईव को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती है. खासकर न्यू ईयर को लेकर लोग खासे उत्साहित रहते हैं और तरह-तरह से अपनी खुशियों का इजहार करते हैं और नए साल का जश्न मनाते हैं. इसी कड़ी में कुछ ऐसे प्रकृतिवादी लोग यहां हैं, जो बिना कपड़ों के स्वच्छंद और प्राकृतिक रूप में रहना पसंद करते हैं.
ऐसे प्रकृतिवादियों ने अपने तरीके से क्रिसमस और न्यू ईयर ईव मनाने की योजना बनाई है. इसके लिए बाकायदा वहां एक होटल में इन्हें ऐसे इवेंट आयोजित करने की सुविधा भी दी जा रही है. जहां ये लोग न्यूड एक्टिविटी आराम से कर सके.
यूके के इस होटल में होती है ऐसी पार्टियां डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम स्थित क्लोवर स्पा एंड होटल ने दिसंबर की शुरुआत से ही प्रकृतिवादी लोगों के लिए अलग-अलग कई क्रिसमस इवेंट आयोजित किए हैं और अब बिना कपड़ों के 'न्यूड ईयर्स ईव पार्टी' यानी बिना कपड़े पहने नए साल के स्वागत की तैयारी की जा रही है.
बर्मिंघम में स्थित सात कमरों वाले एक छोटे से होटल, द क्लोवर स्पा ने दिसंबर के दौरान कई मज़ेदार कार्यक्रम आयोजित किए. इनमें एक मिड वीक की क्रिसमस पार्टी भी शामिल थी, जिसमें मसाज के साथ-साथ टर्की और मिन्स पाई भी परोसी गई.
यहां मेहमान 31 दिसंबर को अपनी न्यू इयर्स ईव पार्टी में बिना कपड़े के नए साल का जश्न मना सकते हैं. इसमें प्रकृतिवादियों के लिए डीजे सेट और ड्रिंक्स उपलब्ध कराए जाएंगे.
यहां दिसंबर से ही शुरू हो जाते हैं ऐसे इवेंट दिसंबर की शुरुआत में केवल कपल के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में वहां ठहरे एक गेस्ट ने इसकी फाइव स्टार रिव्यू करते हुए कहा था कि एक और शानदार वीकेंड कपल्स की क्रिसमस पार्टी रही. क्रिसमस का डिनर लाजवाब था, स्टाफ ने इतनी छोटी रसोई में कमाल कर दिया.सेरेना से मिली मसाज बेहद आरामदायक और शानदार थी. हमने अगले साल के लिए पहले ही बुकिंग कर ली है. यहां बहुत ही बढ़िया लोगों का ग्रुप है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










