
Islamic Calendar 2026 Festival Dates: 2026 में कब है ईद, शबे-बरात और मुहर्रम, जानें मुस्लिम त्योहारों की सभी डेट
AajTak
Islamic Calendar 2026 Festival Dates: साल 2026 के इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर में रमजान, ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा और मुहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों की तिथियां चांद की चाल पर आधारित हैं. तो आइए जानते हैं कि नए साल में ये सभी त्योहार कब और किस तारीख पर पड़ेंगे.
Islamic Calendar 2026 Festival Dates: जैसे-जैसे साल 2025 खत्म होने की ओर बढ़ रहा है और नया साल आने वाला है. वैसे-वैसे लोग 2026 में पड़ने वाली इस्लामिक (हिजरी) तारीखों के बारे में जानना चाहते हैं. दुनिया भले ही नया साल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मनाती हो, लेकिन इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है. इसी वजह से अक्सर लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि साल 2026 में रमजान कब से शुरू होगा, ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा किस तारीख को पड़ेंगी और मुहर्रम कब से शुरू होगा. आइए जानते हैं इस्लाम धर्म के सभी त्योहारों की तारीख.
ग्रेगोरियन कैलेंडर या इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर
ग्रेगोरियन कैलेंडर हर साल जनवरी से शुरू होगा, वहीं इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है. ग्रेगोरियन कैलेंडर सूर्य पर आधारित होता है, जबकि हिजरी (इस्लामिक) कैलेंडर चांद की चाल पर चलता है. ग्रेगोरियन साल में 365 दिन होते हैं, वहीं इस्लामिक साल 354 दिनों का होता है. यानी हिजरी साल लगभग 11 दिन छोटा होता है. इसी अंतर की वजह से रमजान, ईद जैसे इस्लामिक महीने और त्योहारों की हर साल तारीख बदलती रहती है. हिजरी कैलेंडर का एक पूरा चक्र लगभग 36 साल में पूरा होता है.
इस्लामिक महीने कैसे तय होते हैं?
इस्लामिक कैलेंडर में हर महीने की शुरुआत और समाप्ति चांद पर आधारित होती है. जैसे ही नया चांद दिखाई देता है, नया महीना शुरू हो जाता है. इसी वजह से अलग-अलग जगहों पर चांद दिखने के समय में फर्क होने के कारण तारीखें एक दिन आगे-पीछे हो सकती हैं. जब दुनिया 2026 का स्वागत करेगी, उस समय इस्लामिक कैलेंडर में 1447 हिजरी का सातवां महीना रजब चल रहा होगा.
इस्लामिक त्योहार लिस्ट (Islamic Calender 2026 festivals)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










