
इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत का खुला राज... इस वजह से गई थी जान
AajTak
सोशल मीडिया स्टार नवंबर में लास वेगास स्ट्रिप के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए थे. अब जाकर उनकी मौत के कारणों का खुलासा हुआ है.
दुबई स्थित ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत का कारण सामने आया. पिछले महीने अमेरिका स्थित एक होटल में अनुनय की लाश मिली थी. इसके बाद सोशल मीडिाय पर हड़कंप मच गया था. अब जाकर मौत के कारणों का खुलासा हुआ है.
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई स्थित ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद , जो 4 नवंबर, 2025 को लास वेगास स्ट्रिप के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए थे. अब जांच के बाद उनकी मौत की वजह सामने आई है. मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया है कि अनुनय की मौत फेंटानिल और शराब के ओवरडोज से हुई थी.
इस वजह से हुई थी इंफ्लुएंसर की मौत टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया स्टार की मौत का आधिकारिक कारण 'फेंटानिल और इथेनॉल के मिलने से बना जहर था. उनकी मृत्यु आकस्मिक थी. यह जानकारी नेवादा के क्लार्क काउंटी के अधिकारियों ने दी है, जहां उनकी मृत्यु हुई थी.
सूद के परिवार ने 6 नवंबर को उनके आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से एक संदेश में उनके निधन की खबर का खुलासा किया, जिससे समुदाय में सदमे की लहर दौड़ गई.
एक इवेंट में शामिल होने गए थे लास वेगास यह इंफ्लुएंसर लास वेगास में विन लास वेगास में आयोजित स्ट्रिप शटडाउन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था. इसमें ऑटोमोबाइल जगत के दिग्गज होरासियो और क्रिश्चियन वॉन कोएनिगसेग भी शामिल थे.
अनुनय को मिला था यूएई का गोल्डन वीजा 8 न्यूज नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों को सूद का शव विन लास वेगास के एक कमरे में मिला. उनके शव के साथ कमरे में "नशीले पदार्थ" भी बरामद हुए. गोल्डन वीजा धारक लंबे समय से यूएई के निवासी हैं और उन्हें भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासेर अलशाली के पॉडकास्ट 'सीट 07ए' में शामिल होने का अवसर भी मिला था.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










